Search

 
 
 

देवघर में बनेगा एक और मेडिकल कॉलेज, जमीन चिन्हित

देवघर को बहुत जल्द एक और मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहा है. प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप यानि पीपीपी मोड पर सदर अस्पताल के साथ बहुत जल्द एक और मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है.
 

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने स्थल का लिया जायजा


Deoghar : देवघर को बहुत जल्द एक और मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहा है. प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप यानि पीपीपी मोड पर सदर अस्पताल के साथ बहुत जल्द एक और मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है. जिसको लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, देवघर सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी ने मोहनपुर प्रखंड के डहुआ मौजा में जमीन को चिन्हित किया. लगभग 13 एकड़ में 100 सीट का यहां मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है, जिसमें 420 बेड का हॉस्पिटल भी बनाया जाएगा.

 

स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाना है. डहुआ मौजा में लगभग 13 एकड़ जमीन को चिन्हित कर लिया गया है जिसमें 100 सीट का यहां मेडिकल कॉलेज बनेगा. इसके अलावा सदर अस्पताल और इस जगह को लेकर 420 बेड का हॉस्पिटल बनेगा.

 

भारत सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है. क्योंकि यह पीपीपी मोड पर बनना है तो प्रारंभ में 2 साल में अस्पताल बनेगा. इसके बाद 3 साल के बाद यहां मेडिकल कॉलेज बन कर तैयार हो जाएगा. कुल मिलाकर 5 साल में देवघर में एक और मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही