Lagatar Desk : पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और झटका लगा है. नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर सीट से ममता की पार्टी के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया है. उन्होंने इसका कारण तृणमूल कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिह्न 'दो फूल' (Twin Flowers) नहीं मिल पाना बताया है. इसके साथ ही दोनों सीटों पर अब टीएमसी का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं है.
Rabiul Alam Chowdhury, Trinamool Congress candidate for the Rejinagar Assembly by-election, has announced his decision to withdraw his candidature. He cited the primary reason as the failure to secure the Trinamool Congress party symbol—the 'Twin Flowers'.
— ANI (@ANI) September 19, 2026
इसे भी पढ़ें
नंदीग्राम उम्मीदवार ने भी नाम लिया था वापस
इससे एक दिन पहले शुक्रवार को नंदीग्राम सीट से टीएमसी उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया था. इस तरह लगातार दो दिनों में पार्टी के दो उम्मीदवार चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं. संचिता प्रधान डे ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद नंदीग्राम से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था.
कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी से भी सियासत गरम
नंदीग्राम में टीएमसी उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन दिया था. हालांकि, इसके कुछ समय बाद मिलन प्रधान को 2007 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. कांग्रेस ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है. जबकि बीजेपी ने इस गिरफ्तारा की कानून का पालन करना बताया है.

