Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, पुलिस सख्त

पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर शनिवार रात पूरे जिले में मेगा एंटी क्राइम अभियान चलाया गया.
Advertisement
Advertisement

Palamu: पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर शनिवार रात पूरे जिले में मेगा एंटी क्राइम अभियान चलाया गया. अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई थानों की पुलिस एक साथ सड़कों पर उतरी.

 

लेस्लीगंज और तरहसी थाना पुलिस ने एसडीपीओ मनोज झा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से अभियान चलाया. इस दौरान करीब चार दर्जन वाहनों की जांच की गई. वहीं चैनपुर और शहर थाना पुलिस ने भी संयुक्त रूप से विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. 

 

इसके अलावा नावाबाजार और छतरपुर थाना पुलिस ने भी संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की. अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोककर उनके कागजात की जांच की गई. संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर विशेष नजर रखी गई. पुलिस टीमों ने देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों में गश्ती अभियान भी चलाया.

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा आम लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया. देर रात अचानक शुरू हुई कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया.

 

पुलिस के अनुसार अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह के मेगा एंटी क्राइम अभियान चलाए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही