Search

Palamu News: शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

Palamu: जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र स्थित तुकबेरा गांव में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शनिवार को उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
 
मृतका की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कोरामी गांव निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. उसकी शादी 24 मई को तुकबेरा गांव निवासी श्रवण कुमार के साथ हुई थी.

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शादी बिना तिलक-दहेज के संपन्न हुई थी, लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद से ही बाइक की मांग को लेकर खुशबू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.

खुशबू के भाई रविंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया. उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एमएमसीएच में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही