Search

रांची में भाजपा का बड़ा मंथन: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोर कमेटी के साथ बनाई सांगठनिक रणनीति

  • पांच पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नितिन नबीन को पुस्तक भेंट की. इसके बाद पार्टी नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की.

 

हाईप्रोफाइल बैठक में झारखंड भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे. इस दौरान राज्य के राजनीतिक और सांगठनिक मुद्दों पर गहरा मंथन हुआ. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा ने भी बैठक में हिस्सा लिया. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ भी मौजूद रहें.

 

बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय, अभयकांत प्रसाद और दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने विचार रखे. पूर्व सांसद पीएन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और भानु प्रताप शाही भी बैठक में मौजूद रहे. इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह और अनंत ओझा ने भी सांगठनिक मंथन में सहभागिता निभाई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//