Search

 
 
 

Ranchi News : होम गार्ड जवान से स्कूटी लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चुटिया थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक के पास गृहरक्षक से स्कूटी लूटने के मामले में रांची पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटी गई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
 

Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक के पास गृहरक्षक से स्कूटी लूटने के मामले में रांची पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटी गई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. 25 मई 2026 की रात करीब 2:30 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने स्कूटी सवार गृहरक्षक गणेश राम पर चाकू से हमला कर उनकी स्कूटी लूट ली थी. घटना के समय गणेश राम सादे कपड़ों में थे, जबकि उनकी वर्दी स्कूटी की डिक्की में रखी हुई थी.

 


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने उन्हें पंचवटी चौक स्थित काली मंदिर के सामने सड़क पर छोड़ दिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.

 

टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखेदव गंझू और अभिषेक मुण्डा के रूप में हुई है. दोनों सोनाहातु थाना क्षेत्र के चौकाहातु गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लूटी गई स्कूटी में बदलाव कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी और उसका इस्तेमाल कर रहे थे. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही