Search

 
 
 

Giridih News : जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ डीटीओ की कार्रवाई, 13 ट्रक जब्त

डीटीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने जीटी रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया. विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों की जांच की गई. इस दौरान ओवरलोड 13 ट्रकों को जब्त किया गया.
 
ट्रकों की जांच करते डीटीओ.

Giridih : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने जीटी रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया. विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों की जांच की गई. इस दौरान ओवरलोड 13 ट्रकों को जब्त किया गया. 

 

इस कार्रवाई में बगोदर थाना क्षेत्र में 10, निमियाघाट में 2 और मधुबन थाना क्षेत्र में 1 वाहन को ओवरलोड पाते हुए जब्त किया गया. टीम ने वाहनों के दस्तावेज व भार क्षमता की जांच की. 

 

डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे सड़कों को भी क्षति पहुंचती है. ऐसे वाहनों पर जिला प्रशासन की लगातार नजर है. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही