Search

 
 
 

Giridih News : दो कारों व बाइक की टक्कर में मासूम समेत दो की मौत, चार घायल

जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराडीह पुल के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Giridih : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराडीह पुल के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

जानकारी के अनुसार खांकीकला निवासी अब्बू हयात अपनी पत्नी रुबेना खातून, पुत्री अलीना परवीन तथा छह वर्षीय पुत्र अमीनुल के साथ बाइक से बेरगी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान पिपराडीह पुल के पास एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पहली कार के पीछे आ रही दूसरी कार भी उससे जा भिड़ी, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया. वहीं इस घटना में बाइक सवार एक ही परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने अमीनुल को मृत घोषित कर दिया. वहीं अब्बू हयात और रुबेना खातून की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया.

 

हालांकि धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही अब्बू हयात ने दम तोड़ दिया.पुलिस ने दोनों कारों और बाइक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही