Latehar News: शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और यातायात सुविधाजनक बनाने को लेकर शनिवार को नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह अभियान उपायुक्त, लातेहार के निर्देश पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने चलाया. उन्होंने बताया कि पहले ही माइकिंग कर लोगों को 24 घंटे के अंदर सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद कई लोगों ने सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री नहीं हटाई. निर्देश का अनुपालन नहीं किए जाने पर नगर पंचायत की टीम ने कार्रवाई करते हुए सामग्री को जब्त किया और जुर्माना वसूला.
इसे भी पढ़ें -
उन्होंने बताया कि शहर के माको मोड़, जुबली चौक से धर्मपुर चौक और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान गृह निर्माण के लिए सड़कों के किनारे रखे गए बालू, छरी और ईंट को हटाने का निर्देश दिया गया और उनसे नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया. रंजन ने कहा कि सड़क किनारे बालू, छरी, ईंट सहित अन्य निर्माण सामग्री रखने से आम लोगों के आवागमन में परेशानी होती है और कई बार यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

