Search

 
 
 

चतरा डीसी के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग ने वापस लिया निर्णय, आज-कल नहीं कटेगी बिजली

Chatra  : 33 केवी इटखोरी-चतरा विद्युत लाइन के रखरखाव एवं मरम्मत को लेकर दोनों दिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया गया था. इससे चतरा शहर के अलावा हंटरगंज, जोरी, रक्सी, प्रतापपुर और कुंदा समेत कई क्षेत्र प्रभावित होने वाले थे. महाल्या और कलश स्थापना के दिन नवरात्र की तैयारियों को लेकर घरों में साफ-सफाई के बीच बिजली कटौती की सूचना से शहरवासियों में नाराजगी थी. लोगों ने मामले में डीसी से हस्तक्षेप की मांग की थी.
 
चतरा डीसी
  • 10-11 अक्टूबर को अब नहीं कटेगी बिजली
  • उपभोक्ताओं की नाराजगी के बाद वापस लिया फैसला
  • जहां आपूर्ति बंद की गई है, वहां दोपहर 2 बजे तक बहाल हो जाएगी बिजली
  • लोगों ने डीसी का जताया आभार
  • बाद में कराया जाएगा मेंटेनेंस कार्य

Chatra  :  चतरा में दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई को लेकर बिजली विभाग ने दो दिन बिजली कटौती का फैसला लिया था. हालांकि  उपायुक्त रवि आनंद के हस्तक्षेप के बाद बिजली विभाग ने 10 और 11 अक्टूबर को प्रस्तावित पावर कट का निर्णय वापस ले लिया है. विभाग ने मेंटेनेंस कार्य बाद में करने का फैसला किया है. 

 

इसे भी पढ़ें

नाराज लोगों ने की थी डीसी से हस्तक्षेप की मांग 

गौरतलब है कि 33 केवी इटखोरी-चतरा विद्युत लाइन के रखरखाव एवं मरम्मत को लेकर दोनों दिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया गया था. इससे चतरा शहर के अलावा हंटरगंज, जोरी, रक्सी, प्रतापपुर और कुंदा समेत कई क्षेत्र प्रभावित होने वाले थे. महाल्या और कलश स्थापना के दिन नवरात्र की तैयारियों को लेकर घरों में साफ-सफाई के बीच बिजली कटौती की सूचना से शहरवासियों में नाराजगी थी. लोगों ने मामले में डीसी से हस्तक्षेप की मांग की थी. 

 

दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

इधर डीसी रवि आनंद ने बताया कि पूर्व सूचना के अनुसार कई स्थानों पर मरम्मत के लिए उपकरण खोले जा चुके हैं. ऐसे में उन्हें पुनः स्थापित कर दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति हर हाल में बहाल करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि विभाग को नवरात्र पर्व को देखते हुए मेंटेनेंस कार्य समस्याओं को देखकर कराने का निर्देश दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

 

बाद में कराया जाएगा मेंटेनेंस कार्य : ईई

वहीं विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह ने भी 10 और 11 अक्टूबर की प्रस्तावित बिजली कटौती वापस लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य की नई तिथि की सूचना विभागीय स्तर से बाद में जारी की जाएगी. बिजली कटौती का फैसला वापस होने के बाद शहरवासियों ने राहत जताते हुए डीसी रवि आनंद के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही