Search

 
 
 

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, मुख्य सड़कों से हटे ठेले-गुमटी, अब गलियों में कब्ज़ा!

रांची नगर निगम इन दिनों लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चला रहा है. पिछले कई दिनों से मुख्य सड़कों और चौराहों पर लगे अवैध ठेले, गुमटी और दुकानों को हटाया जा रहा है. लेकिन अब हालात ऐसे बन रहे हैं कि हटाए गए कई ठेलेवाले और दुकानदार गलियों और साइड रोड में जाकर फिर से कब्ज़ा जमा रहे हैं.
 

Ranchi : रांची नगर निगम इन दिनों लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चला रहा है. पिछले कई दिनों से मुख्य सड़कों और चौराहों पर लगे अवैध ठेले, गुमटी और दुकानों को हटाया जा रहा है. लेकिन अब हालात ऐसे बन रहे हैं कि हटाए गए कई ठेलेवाले और दुकानदार गलियों और साइड रोड में जाकर फिर से कब्ज़ा जमा रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम की टीम दिन में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटा देती है, लेकिन टीम के हटते ही शाम को ठेले और दुकानें दोबारा वहीं लग जाती हैं. इससे गलियों में जाम की स्थिति बन रही है और आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है.

 

Uploaded Image

 

खासकर ओटीसी ग्राउंड के पास, कांके रोड, रातू रोड, बरियातू रोड और हरमू रोड के आसपास यही हाल देखा गया है. यहां मुख्य सड़कों से हटाए गए ठेलेवाले अब गलियों और साइड रोड में दुकानें सजा रहे हैं. शाम के समय दुकानों और ठेलों पर भीड़ लगने से पूरी गली जाम हो जाती है और लोगों की आवाजाही मुश्किल हो रही है.

 

लोगों का कहना है कि कई जगहों पर दुकानों पर गुटखा और सिगरेट की खुलेआम बिक्री हो रही है, जबकि झारखंड सरकार ने गुटखा बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. दुकान के आसपास खड़े लोग धूम्रपान करते हैं जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है और राहगीरों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है.अब सवाल ये है कि क्या रांची नगर निगम गलियों और साइड रोड से भी अतिक्रमण हटाने की ठोस कार्यवाही करेगा, या फिर यह समस्या ऐसे ही बनी रहेगी

Uploaded Image

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही