Search

 
 
 

लालपुर चौक पर चला निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेले-गुमटियां जब्त

नगर निगम की टीम ने मंगलवार को सुबह-सुबह लालपुर चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. नगर निगम की टीम को देखकर सड़क किनारे ठेले-खोमचे लगाये दुकानदार अपने-अपने सामान समेटने लगे.
 

Ranchi :  नगर निगम की टीम ने मंगलवार को सुबह-सुबह लालपुर चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. नगर निगम की टीम को देखकर सड़क किनारे ठेले-खोमचे लगाये दुकानदार अपने-अपने सामान समेटने लगे.

 

Uploaded Image

 

नगर निगम की टीम ने अवैध रुप से लगे सभी ठेले, गुमटी और दुकानों को हटाया और उसे जब्त कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को पहले कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी. इसके बावजूद वे सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकानें लगाते हैं.

Uploaded Image

 

नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि इन अवैध दुकानों की वजह से यातायात बाधित होता है और लोगों को पैदल चलने में दिक्कत होती है. आसपास के लोग भी परेशान रहते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही