Search

 
 
 

आंदोलनकारी वीरेंद्र भगत की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, सड़क पर उतरे लोग

 
Ranchi : जिले के रातू थाना क्षेत्र के होचर में आंदोलनकारी वीरेंद्र भगत की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से नाराज लोग सड़क पर उतरे और विरोध जताया. बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने आंदोलनकारी वीरेंद्र प्रसाद की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना रातू थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया और भरोसा दिलाया कि इस घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पढ़ें - आंदोलनकारी">https://lagatar.in/anti-social-elements-damaged-the-statue-of-agitator-virendra-bhagat-people-took-to-the-road/">आंदोलनकारी

वीरेंद्र भगत की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, सड़क पर उतरे लोग
इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-nitish-targeted-bjp-said-bjp-tried-to-break-the-party-it-was-a-foolish-decision-to-go-with-them-in-2017/">CM

नीतीश ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- भाजपा ने पार्टी तोड़ने की कोशिश की, 2017 में उनके साथ जाना मूर्खतापूर्ण फैसला

स्थानीय लोगों को सुबह हुई जानकारी

आंदोलन वीरेंद्र भगत की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की जानकारी स्थानीय लोगों को सोमवार की सुबह हुई. जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए. लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों के द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. गौरतलब है कि वीरेंद्र भगत की मृत्यु पिछले साल अप्रैल महीने में हो गई थी. वे सरना समाज के धर्म अगुवा सह राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के संस्थापक सदस्य थे. इसे भी पढ़ें - लखनऊ">https://lagatar.in/lucknow-huge-fire-broke-out-in-hotel-8-10-people-trapped-in-rooms-were-rescued-rescue-underway/">लखनऊ

: होटल में लगी भीषण आग, कमरों में फंसे 8-10 लोगों को निकाला गया, रेस्क्यू जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही