Search

 
 
 

Anurag Dobal विवाद में नया मोड़,भाई के क्रिप्टिक पोस्ट से मचा हंगामा

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. अब इस मामले में उनके भाई कमल ने भी प्रतिक्रिया दी है
 

Lagatar desk : मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. अब इस मामले में उनके भाई कमल ने भी प्रतिक्रिया दी है और एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर तंज कसा है.

 

भाई कलम ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट


हाल ही में कलम इंक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है.जिसमे उन्होंने लिखा-ऊपर वाला सब जानता है. जो गलत होगा उसे उसके कर्म का फल जरूर मिलेगा. बाकी सब भगवान के ऊपर है. आदमी बनो और अपने माता-पिता का ध्यान रखो.इस पोस्ट को कई लोग अनुराग डोभाल पर निशाना मान रहे हैं.

 

पत्नी के साथ मारपीट के आरोप

परिवारिक विवाद के बीच कलम ने कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. इनमें दावा किया गया कि अनुराग ने किसी दोस्त से बातचीत में अपनी पत्नी को मारने की बात कही थी.इन स्क्रीनशॉट्स के जरिए कलम ने यह भी आरोप लगाया कि अनुराग अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अनुराग की पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई हैं. हालांकि इन आरोपों पर अब तक अनुराग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

 

अनुराग ने परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी रितिका डोभाल उन्हें छोड़कर चली गई हैं.वीडियो में उन्होंने कहा था कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और उनकी मौत के जिम्मेदार उनके माता-पिता, भाई कलम और श्रेया होंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि कई दिनों से उन्होंने ठीक से खाना नहीं खाया और वह बेहद तनाव में हैं.

 

सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली.कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया.वहीं कई लोगों ने अनुराग को सपोर्ट करते हुए उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताई.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही