Search

 
 
 

‘धुरंधर 2’ का दमदार ट्रेलर आउट, हमजा अली ने मचाया गदर

रणवीर सिंग की स्टारर फिल्म रिलीज को तैयार है.जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी . अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया है. ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंग की स्टारर फिल्म रिलीज को तैयार है.जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी . अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया है. ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. ट्रेलर में रणवीर सिंह जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं.

 

ट्रेलर में दिखा दमदार एक्शन

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस और दमदार डायलॉग्स देखने को मिल रहे हैं. रणवीर सिंह का इंटेंस अंदाज ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत है.फिल्म में उनके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है.

 

 

बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगी टक्कर

‘धुरंधर 2’ की रिलीज के दिन पहले Toxic भी सिनेमाघरों में आने वाली थी, जिसमें Yash मुख्य भूमिका में हैं.हालांकि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून को रिलीज होगी. बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से मेकर्स ने यह फैसला लिया है. ऐसे में ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर नहीं होगी.

 

पहले पार्ट ने किया था शानदार कारोबार

‘धुरंधर 2’ से पहले इसका पहला पार्ट ‘धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था.फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था और यह सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा समय तक चली.भारत में कलेक्शन: 838.50 करोड़ रुपये और वर्लडवाइड में 1305.35 करोड़ रुपये कमाए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही