Search

The 50 : कंटेस्टेंट Rajat Dalal अस्पताल में एडमिट, वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Lagatar desk : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ रहे हैं. हालांकि हाल ही में शो के दौरान हुए एक हादसे ने उनके फैंस को चिंतित कर दिया. एक टास्क के दौरान चोट लगने के बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी.

 

टास्क के दौरान लगी चोट

रिपोर्ट के मुताबिक, शो The 50 में एक टास्क के दौरान रजत दलाल की दाहिनी कोहनी में गंभीर चोट लग गई थी. उस समय उन्होंने दर्द के बावजूद टास्क पूरा किया और शो की शूटिंग जारी रखी.बाद में जब उन्होंने MRI स्कैन करवाया तो पता चला कि उनकी ट्राइसेप्स टेंडन में फुल थिकनेस टियर हो गया है. इसका मतलब है कि टेंडन के रेशे लगभग 3 सेंटीमीटर तक फटकर अपनी जगह से अलग हो गए थे, जिसके कारण सर्जरी करानी पड़ी.

 

 

अस्पताल से शेयर की तस्वीर

रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड से कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा-गिर गिरके ही इंसान उठना सीखता है.तस्वीरें सामने आते ही उनके फैंस चिंतित हो गए और लगातार उनकी सेहत के बारे में पूछने लगे.

 

वीडियो में दिया हेल्थ अपडेट

फैंस की चिंता देखते हुए रजत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सर्जरी रिपोर्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में उन्होंने बताया सब पूछ रहे हैं कि हुआ क्या है. ‘The 50’ के पहले दिन ही मुझे टेंडन टियर हो गया था. बाद में एक टास्क के दौरान यह और बढ़ गया. शो की कमिटमेंट थी इसलिए पहले शो पूरा किया और अब सर्जरी करवाई है. आज सर्जरी हुई है और सब ठीक हो गया है.

 

क्या होता है टेंडन टियर

टेंडन हमारे शरीर में मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ने वाली मजबूत रस्सी जैसी संरचना होती है.जब यह टेंडन आंशिक या पूरी तरह फट जाता है, तो इसे टेंडन टियर कहा जाता है. इसके मुख्य लक्षण होते हैं-तेज दर्द,कमजोरी महसूस होना ,प्रभावित हिस्से को हिलाने में परेशानी

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp