Search

 
 
 

बिहार : दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंड, 9-11 मार्च तक आंधी-बारिश की संभावना

बिहार में इन दिनों मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है. दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि रात में अभी भी हल्की ठंड लग रही है.
 

Lagatar Desk :   बिहार में इन दिनों मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है. दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि रात में अभी भी हल्की ठंड लग रही है.

 

इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, 9 से 11 मार्च के बीच बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

 

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

मौसम में अचानक होगा बदलाव 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके बाद 9 और 10 मार्च को उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

 

वहीं 11 मार्च को पूर्वी और मध्य बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं के कारण मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है.

 

मोतिहारी रहा सबसे गर्म, पारा 33.6°C पहुंचा

बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. उत्तर बिहार में मोतिहारी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं किशनगंज में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ.

 

मध्य और दक्षिण बिहार की बात करें तो राजधानी पटना में पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और समस्तीपुर जैसे जिलों में भी अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. 

 

रात के समय भी धीरे-धीरे बढ़ रहा पारा

आईएमडी के अनुसार, रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम तापमान भागलपुर के सबौर में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही