Search

 
 
 

तेज प्रताप का आरोप: अनुष्का और आकाश रच रहे मेरी हत्या की साजिश

जनशक्ति जनता दल के मुखिया और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव और उनके भाई आकाश यादव के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
 

Ranchi: जनशक्ति जनता दल के मुखिया और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव और उनके भाई आकाश यादव के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. तेज ने पटना के सचिवालय थाना में अनुष्का यादव और उनकी फैमिली के आठ मेंबर्स को नामजद आरोपी बनाया है.

 

तेज ने आरोप लगाया कि सभी नामजद लोग उनके खिलाफ साचिश रच रहे हैं और उनकी हत्या करवाना चाहते हैं. शिकायत में कहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी छवि को लगातार नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

 

तेज प्रताप यादव ने बताया कि पटना के सचिवालय थाने में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. जो लोग झूठ, साजिश और ब्लैकमेलिंग के सहारे किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं.

 

तेज ने आरोप लगाते हुए कहा कि आकाश यादव, मेरे पिता लालू प्रसाद और मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उन्हें बदनाम करने की मुहिम चलाई, जिसके कारण मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने, झूठे आरोप लगाने के खिलाफ में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है.

 

आपको बता दें कि इसी साल फरवरी 2026 में अनुष्का शर्मा को बेटी हुई थी, सोशल मीडिया पर लोग तेज प्रताप यादव को बधाई देने लगे थे, इससे पहले तेजप्रताप ने अनुष्का के साथ अपना वीडियो सोशल मीडियो पर साझा किया था. मामला तब तूल पकड़ा जब अनुष्का ने कहा कि उसकी बेटी का पिता तेजप्रताप हैं. इसके बाद तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुष्का यादव के साथ संबध से साफ इनकार कर दिया. कहा था कि अनुष्का की बेटी से उनका कोई संबंध नहीं. इसके बाध अनुष्का यादव के भाई थाना में तेजप्रताप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही