Search

 
 
 

अनुष्का शर्मा का तेलुगू डेब्यू, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘AA22xA6’ में एंट्री

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म ‘AA22xA6’ में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं. पहले ही फिल्म में दीपिका पादुकोण को लीड रोल में कास्ट किया गया है
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म ‘AA22xA6’ में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं. पहले ही फिल्म में दीपिका पादुकोण को लीड रोल में कास्ट किया गया है, और अब खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं.  

 

अनुष्का शर्मा का फिल्मों में कमबैक


डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शर्मा इस फिल्म में शामिल होने के लिए बातचीत कर रही हैं. अगर यह पुष्टि होती है, तो यह उनकी पहली तेलुगू फिल्म होगी.अनुष्का की आखिरी फिल्म ‘जीरो’ (2018) थी, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ काम किया था.

 

इसके बाद वह निर्माता के तौर पर सक्रिय रही हैं और अभिनय में कम ही नजर आई हैं.हालांकि, अनुष्का और उनके पति विराट कोहली फिलहाल लंदन में अपने बच्चों के साथ रह रहे हैं, जिससे फिल्म टलने या प्रोजेक्ट स्थगित होने की अफवाहें भी चल रही हैं.

 

 

फिल्म में और कौन-कौन है शामिल


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘AA22xA6’ में मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना भी नजर आ सकती हैं. कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना फिल्म में निगेटिव रोल कर सकती हैं. वहीं, अल्लू अर्जुन कई अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे.

 

फिल्म की तैयारी और संगीत


फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर द्वारा तैयार किया जाएगा. इसके बाद, अल्लू अर्जुन डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ ‘AA23’ में काम करेंगे, जिसमें संगीत अनिरुद्ध संगीत द्वारा दिया जाएगा. फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने की संभावना है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही