Search

 
 
 

अपूर्वा मुखीजा -अमीन जैन का Cozy Moment वायरल, डेटिंग की अटकलें तेज

Lagatar Desk :वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं.क्लिप में अपूर्वा डीजे के पास खड़ी नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस शख्स को अमीन जैज बता रहे हैं. इसी के बाद दोनों के डेटिंग करने की अटकलें फिर से शुरू हो गई हैं.
 
वायरल फोटो

Lagatar Desk : रेबेल किड फेम अपूर्वा मुखीजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अब इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह डीजे अमीन जैज के साथ नजर आ रही हैं.

 

वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं.वायरल हो रहे क्लिप में अपूर्वा डीजे के पास खड़ी नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस शख्स को अमीन जैज बता रहे हैं. इसी के बाद दोनों के डेटिंग करने की अटकलें फिर से शुरू हो गई हैं.

 

 

तुर्की ट्रिप के बाद भी उठे थे सवाल

अपूर्वा मुखीजा ने हाल ही में MBA की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गई हैं. न्यूयॉर्क जाने से पहले वह अपनी तुर्की ट्रिप को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं. उन्होंने बताया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने तुर्की गई थीं, लेकिन उन्होंने उसकी पहचान नहीं की थी.इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अमीन जैज को अपूर्वा के कथित बॉयफ्रेंड से जोड़ना शुरू कर दिया था. हालांकि, अपूर्वा ने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी.

 

पहले भी जुड़ चुका है दोनों का नाम

अपूर्वा और अमीन जैज का नाम पहले भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है. दोनों की तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट्स सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर फैंस के बीच चर्चा होती रही है. न्यूयॉर्क जाने से पहले अपूर्वा अमीन के पॉडकास्ट में भी नजर आई थीं.फिलहाल वायरल वीडियो के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही