Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : आम्रपाली से भिड़ी अरिश्फा खान, बोलीं सब के सब हिपोक्रेट, चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट

Lagatar Desk : प्रोमो में अरिश्फा खान घरवालों के सामने अपनी बात रखती नजर आती हैं. वह कहती हैं कि घर में सभी उन्हें बच्चा समझते हैं, लेकिन उनका दिमाग बाकी लोगों से ज्यादा तेज है. अरिश्फा की बात पर आम्रपाली दुबे उन्हें ताना मारते हुए कहती हैं कि रील कट रही है और उन्हें बस करने को कहती हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 की शुरुआत से ही घर में ड्रामा और विवाद देखने को मिल रहा है. अब शो के तीसरे दिन का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है. वहीं, घर के चार कंटेस्टेंट्स को बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है. प्रोमो के आखिर में रैपर बादशाह को लेकर हुई बातचीत के दौरान ईशा की चुप्पी भी सुर्खियों में है. 

 

अरिश्फा और आम्रपाली के बीच क्यों हुई बहस


प्रोमो में अरिश्फा खान घरवालों के सामने अपनी बात रखती नजर आती हैं. वह कहती हैं कि घर में सभी उन्हें बच्चा समझते हैं, लेकिन उनका दिमाग बाकी लोगों से ज्यादा तेज है. अरिश्फा की बात पर आम्रपाली दुबे उन्हें ताना मारते हुए कहती हैं कि रील कट रही है और उन्हें बस करने को कहती हैं.

 

इसके बाद अरिश्फा भी आम्रपाली को करारा जवाब देती हैं. दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है. इसी दौरान आम्रपाली उन्हें हाथ लगाने से मना करते हुए सिर्फ बात करने के लिए कहती हैं.बात इतनी बढ़ जाती है कि अरिश्फा घर के बाकी सदस्यों को ‘हिपोक्रेट्स’ यानी दोहरे चेहरे वाला कह देती हैं. उनकी इस बात पर माही विज बीच में आती हैं और उनसे पूछती हैं कि वह किसे हिपोक्रेट कह रही हैं. इसके बाद माहि और अरिश्फा के बीच भी बहस होती नजर आती है. वहीं, आम्रपाली भी अरिश्फा को जवाब देते हुए कहती हैं कि अगर वह हिपोक्रेट हैं तो अरिश्फा बच्ची हैं.

 

बादशाह की बात पर ईशा ने नहीं दिया कोई रिएक्शन

प्रोमो के आखिरी हिस्से में युग, ईशा और रीति किचन एरिया में बैठे नजर आते हैं. बातचीत के दौरान युग खुद को बादशाह बताते हैं, लेकिन ईशा इस बात पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं देतीं.जब युग से उनकी एजुकेशन के बारे में सवाल किया जाता है, तो वह अपना नाम बताने के बजाय सिर्फ ‘एक्स’ कहते हैं और इस बारे में ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर देते हैं. उनकी बातों से बातचीत और भी दिलचस्प हो जाती है.

 

चार कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

वहीं, शो में नॉमिनेशन का दौर भी शुरू हो गया है. चार कंटेस्टेंट्स को बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है. पहले हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए लव गिल, अरिश्फा खान ,कनिका मान और उदिति सिंह नॉमिनेट हुए हैं

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही