Search

 
 
 

झारखंड के रोजगार बाजार में ट्रेंड कर रहा एपेरल सेक्टर, रोजगार देने के मामले में टॉप पर

रोजगार मेले के जरिए भी युवाओं को अवसर मिल रहा है. अब तक 26,434 लोगों को रोजगार मेला के जरिए जॉब ऑफर किया गया. इसमें से 8625 लोगों ने ज्वाइन किया.
 

 Ranchi :  झारखंड में रोजगार देने के मामले में पेरल एंड होम फर्निंसिंग सेक्टर टॉप पर है. इस सेक्टर में 1 लाख 32 हजार 605 लोगों को ऱोजगार मिला है. दूसरे नंबर पर आइटी-आइटीएस सेक्टर है. इस सेक्टर में 32,728 लोगों को रोजगार मिला है. तीसरे नंबर पर हेल्थ सेक्टर है. इसके बाद कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्ड वेयर, ऑटोमोटिव, टेलीकॉम, रिटेल, कैपिटल गुड और टूरिजस्म सेक्टर में भी रोजगार मिला है.

 

 

किस सेक्टर में कितने को मिला है रोजगार

एपेरल एंड होम फर्निंसिंग- 1,32,605

आइटी-आइटीएस- 32,728

हेल्थ केयर-23,400

कंस्ट्रक्शन-14,339

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर-11,427

ऑटोमोटिव-11,030

टेलीकॉम-5,909

रिटेल- 4,249

कैपिटल गुड्स-4,081

टूरिज्म-3,676

 

 

किस सेक्टर में किस कटेगरी को कितना फीसदी रोजगार

 

कटेगरी            प्रतिशत

एससी               11

ओबीसी            27.1

जेनरल             27.9

ओबीसी टू        8.2

एसटी             25.9

रोजगार मेला के जरिए भी मिल रहा अवसर

 

रोजगार मेले के जरिए भी युवाओं को अवसर मिल रहा है. अब तक 26,434 लोगों को रोजगार मेला के जरिए जॉब ऑफर किया गया. इसमें से 8625 लोगों ने ज्वाइन किया. राज्य स्तरीय रोजगार मेला के जरीए 11077 लोगों को जॉब ऑफर किया गया. इसमें 3947 लोगों ने ज्वाइन किया.

 

इसी तरह कोल्हान प्रमंडल में लगे रोजगार मेला में 6073 को जॉब ऑफर किया गया, जिसमें 2324 लोगों ने ज्वाइन किया. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में 6171 को जॉब ऑफर हुआ, इसमें 1418 ने ज्वाइन किया. पलामू प्रमंडल में 3022 को जॉब ऑफर हुआ, इसमें 936 लोगों ने ज्वाइन किया.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही