Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के आवेदन की तिथि बढ़ी, आयु सीमा में भी बदलाव

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश एवं गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प के आलोक में परीक्षा की अधिकतम आयु सीमा की गणना के लिए संदर्भ तिथि में बदलाव किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश एवं गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प के आलोक में परीक्षा की अधिकतम आयु सीमा की गणना के लिए संदर्भ तिथि में बदलाव किया गया है. 

 

अब अधिकतम आयु सीमा की गणना के लिए 01 अगस्त 2025 के स्थान पर 01 अगस्त 2019 को आधार तिथि माना जाएगा. इसके साथ ही आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में भी संशोधन किया है. 

 

नई तिथियों के अनुसार

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन: 20 मई 2026 से 19 जून 2026 तक

परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड और प्रिंटआउट: 21 जून 2026 की मध्य रात्रि तक

आवेदन में त्रुटि सुधार: 22 जून 2026 से 24 जून 2026 की मध्य रात्रि तक


हालांकि, अभ्यर्थी नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर में संशोधन नहीं कर सकेंगे. आवेदन का लिंक 20 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ पर उपलब्ध रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही