Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : CRPF जवान की ट्रेन से गिरकर मौत

उपेंद्र राम बरवाडीह प्रखंड के खुरा गांव में रहने वाले सुरेंद्र राम के पुत्र थे. वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे. परिजनों ने बताया कि वह छुट्टी बिताकर ड्यूटी ज्वाइन करने ट्रेन से जा रहे थे. न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास अचानक ट्रेन से गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement
सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम की फाइल फोटो.

Latehar : लातेहार जिला निवासी सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम की ट्रेन से गिर कर मौत हो गई. उपेंद्र राम बरवाडीह प्रखंड के खुरा गांव में रहने वाले सुरेंद्र राम के पुत्र थे. वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे. परिजनों ने बताया कि वह छुट्टी बिताकर ड्यूटी ज्वाइन करने ट्रेन से जा रहे थे. न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास अचानक ट्रेन से गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. पुलिस ने सीआरपीएफ अधिकारियों व परिजनों को घटना की जानकारी दी. मौत की खबर मिलते ही उपेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया. परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही