Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News: पुलिस ने ग्रामीणों को जागरूक किया, कहा- ‘कानून अपने हाथों में नहीं लें’

जिले के एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर पंचायत के गांव चेटर में ग्रामीणों के बीच एक जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें ग्रामीणों को  मॉब-लिंचिंग, डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं की जानकारी दी गयी.
Advertisement
Advertisement

Latehar: जिले के एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर पंचायत के गांव चेटर में ग्रामीणों के बीच एक जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें ग्रामीणों को  मॉब-लिंचिंग, डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं की जानकारी दी गयी. उन्हें आपसी विवादों को खत्म कर सामाजिक भाईचारा बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया. ग्रामीणों को किसी भी हालात में कानून को अपने हाथों मे नहीं लेने की अपील की गयी. 


पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि किसी भी महिला को 'डायन' कहकर प्रताड़ित करना, अपमानित करना या उसके साथ मारपीट करना एक संगीन कानूनी अपराध है. ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कारावास और जुर्माने का प्रावधान है. लोगों को ओझा-गुनी और पाखंडियों के चक्कर में न पड़कर किसी भी बीमारी की स्थिति में सीधे अस्पताल या योग्य डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी गयी. 


इसके अलावा बच्चाट चोर या अन्यह किसी संदिग्धर व्य क्ति के गांव में आने पर कानून को अपने हाथों में नहीं लें. ऐसा संदेह होने पर पास के पुलिस स्टेयशन या गांव के जन प्रतिनिधियों को इसकी खबर दें. साथ ही आपसी विवादों को भी खत्म  करने की अपील की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही