Search

 
 
 

Palamu News : पेयजल योजनाओं को समय पर पूरा करें, वर्ना होगी कार्रवाई- डीसी

डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. अभियंताओं व संवेदकों को चेतावनी देते हुए कहा कि तय समय के भीतर पेयजल योजनाओं का कार्य पूर्ण करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत.

Medininagar : पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को एनआईसी सभागार से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में सभी बीडीओ, सीओ, विभाग के कनीय एवं सहायक अभियंता व संवेदक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. डीसी ने स्पष्ट कहा कि हर घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार व जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या धीमी प्रगति स्वीकार नहीं की जाएगी.


उन्होंने अभियंताओं व संवेदकों को चेतावनी देते हुए कहा कि तय समय के भीतर पेयजल योजनाओं का कार्य पूर्ण करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें. एमवीएस योजनाओं की समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में धीमी प्रगति पर डीसी ने नाराजगी जताई. निमिया योजना से जुड़े संवेदक के बैठक में अनुपस्थित रहने पर शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया. वहीं, जिन प्रखंडों में वाटर क्वालिटी टेस्टिंग 10 प्रतिशत से कम पाई गई, वहां के कनीय अभियंताओं को भी शोकॉज करने का निर्देश दिया. मोहम्मदगंज, मनातू, पांकी व पिपरा में जल स्रोतों की जांच की प्रगति काफी कम है.

 

 

53 प्रतिशत घरों तक पहुंचा कनेक्शन

 

समीक्षा में बताया गया कि मेदिनीनगर प्रमंडल में कुल ग्रामीण परिवारों में अब तक 53 प्रतिशत घरों तक फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन पहुंच चुका है. वहीं ‘हर घर जल’ प्रमाणन के तहत 528 गांवों की रिपोर्टिंग की गई है, जिनमें से 254 गांव प्रमाणित हो चुके हैं. छतरपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना में 8110 घरों तक कनेक्शन उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई. इसके अलावा कौड़िया योजना में 3709 एफएचटीसी उपलब्ध कराए जा चुके हैं.

 

लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

 

बैठक में चैनपुर, सोनपुरवा, पांशा-रामबांध, पोलपोल, लोइंगा और छतरपुर-नौडीहा बाजार-हरिहरगंज-पिपरा मल्टी विलेज योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और संवेदकों को कार्य में तेजी लाने, लंबित एनओसी मामलों का शीघ्र निष्पादन कराने तथा पाइपलाइन बिछाने और विद्युत कनेक्शन से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही