Search

 
 
 

Ranchi Crime News : बकरी बाजार में तीन लोगों पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित बकरी बाजार इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना में घायल सूरज राम, सिकंदर राम और संदीप राम का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.
 

Ranchi : राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित बकरी बाजार इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना में घायल सूरज राम, सिकंदर राम और संदीप राम का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

 

पीड़ित सूरज राम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सात बजे वह अपने भाई और बेटे के साथ बकरी बाजार होते हुए मेन रोड की ओर जा रहा था. इसी दौरान टीकुराम, अमित राम, भालू राम और रिंकू कुमार ने उन्हें रास्ते में रोक लिया.

 

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे का पंजा, लोहे की रॉड और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया. हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर फट गए. किसी तरह जान बचाकर तीनों थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपियों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसकी शिकायत सुखदेवनगर थाना में की गई थी. बावजूद इसके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ गया. कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही