Search

 
 
 

Giridih News : डीसी ने फूड सेफ्टी वाहन को किया रवाना, ठेलों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की करेगा जांच

जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष फूड सेफ्टी व्हीकल की शुरुआत की है. डीसी रामनिवास यादव ने उक्त वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कहा कि यह मोबाइल यूनिट शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ठेला, खोमचा व सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करेगी.
 
फूड सेफ्टी वाहन को रवाना करते डीसी रामनिवास यादव व अन्य.

Giridih : गिरिडीह जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष फूड सेफ्टी व्हीकल की शुरुआत की है. डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से उक्त वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कहा कि यह मोबाइल यूनिट शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ठेला, खोमचा व सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करेगी. खासतौर पर गुपचुप, चाट, छोला, फास्ट फूड व अन्य खुले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व स्वच्छता का परीक्षण किया जाएगा. 


यह वाहन आधुनिक जांच उपकरणों से सुसज्जित है. इसके जरिए मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान की जा सकेगी. डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य के मामले में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह कहा कि गर्मियों में दूषित खाद्य पदार्थों से फूड पॉयजनिंग व अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.  इसलिए यह पहल जागरूकता बढ़ाने और मानकों के कठोर पालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. 

 

 

जिला प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि केवल स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें. किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. मौके पर जिला जनसंपर्क अधिकारी अंजना भारती, समाज कल्याण अधिकारी अनिता कुजूर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही