Search

 
 
 

Giridih News : गांडेय में जंगल से साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

एसपी डॉ बिमल कुमार को गुप्त मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खां के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गांडेय थाना क्षेत्र के राताबहियार जंगल में छापेमारी कर एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
 
गिरफ्तार साइबर आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.

Giridih : गिरिडीह जिले में साइबर अपराधियों के पुलिस लगातार अभियान चला रही है. एसपी डॉ बिमल कुमार को गुप्त मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खां के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गांडेय थाना क्षेत्र के राताबहियार जंगल में छापेमारी कर एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार संदीप कुमार मंडल गांडेय के मारगोडीह का रहने वाला है. उसके पास से दो मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड बरामद किये गये हैं. साइब अपराध के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह और उसके साथी RTO e challan.apk का फर्जी लिंक भेजकर भोले-भाले लोगों को झांसे में लेते थे और उनके बैंक खाते का डेटा चोरी कर उनके खाते से रुपए उड़ा लेते थे. 

 

 

छापेमारी टीम में गांडेट थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, एसआई पुनीत कुमार गौतम, गुंजन कुमार, एएसआई संजय मुखियार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही