Search

 
 
 

Palamu News : कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर घर में घुसा, बाल-बाल बचा परिवार

जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित बैरिया गांव में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा टल गया.  यहां पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर शिव साव के घर में घुस गया. घटना सुबह करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है.
 

Palamu :  जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित बैरिया गांव में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा टल गया.  यहां पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर शिव साव के घर में घुस गया. घटना सुबह करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है.

 

हादसे के समय घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे. इससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए. हालांकि वाहन के घर में घुसने से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है. हादसे में हाइवा चालक का पैर वाहन में दब गया था. स्थानीय लोगों की मदद से कटर मशीन से लोहा काटकर चालक को बाहर निकाला गया.

 

घटना की सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. इधर पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही