Search

Ranchi News : ट्रैक्टर चोरी मामले में 1 गिरफ्तार, दो सोनालिका ट्रैक्टर बरामद

Ranchi : तमाड़ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी के दो सोनालिका ट्रैक्टर बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजयगिरी निवासी 26 वर्षीय निकेश कुमार महतो के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, 16 मई को अराहांगा गांव से सुखराम मुंडा का ट्रैक्टर चोरी हो गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर बाबूरामडीह गांव में छापेमारी कर चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

पूछताछ में आरोपी ने दिसंबर 2025 में भी एक सोनालिका ट्रैक्टर चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की. पुलिस ने उस ट्रैक्टर को अड़की थाना क्षेत्र के सिंदरी गांव से बरामद कर लिया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//