Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : डीसी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, भू-अर्जन व पेंशन मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

डीसी डीसी शशि प्रकाश सिंह ने समाहरणालय में मंगलवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. अधिकारियों को भू-अर्जन व पेंशन से जुड़े मामलों का जल्द निष्पादन का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी शशि प्रकाश सिंह .

Deoghar : देवघर डीसी डीसी शशि प्रकाश सिंह ने समाहरणालय में मंगलवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भू-अर्जन, मुआवजा, अनुकंपा नियुक्ति, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, फसल बीमा, भू-राजस्व, पेंशन व आवास से जुड़े मामलों को रखा. डीसी ने अधिकारियों को भू-अर्जन व पेंशन से जुड़े मामलों का जल्द निष्पादन का निर्देश दिया.

 

 
मंईयां योजना, पेंशन व राजस्व से जुड़े कई मामलों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निष्पादन किया गया. जनता दरबार में आये आवेदनों को डीसी ने संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि भौतिक जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें. सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में अपर समाहर्ता हीरा कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी अमर कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही