Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: कांके थाना क्षेत्र के IICM मैदान में पुलिस की छापेमारी, शराबियों व जुआरियों में हड़कंप

शहर के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआईपी मैदान और IICM मैदान में पुलिस ने शराबियों और जुआरियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान मैदान में बैठकर शराब पी रहे लोगों और जुआ खेल रहे युवकों में हड़कंप मच गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: शहर के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआईपी मैदान और IICM मैदान में पुलिस ने शराबियों और जुआरियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान मैदान में बैठकर शराब पी रहे लोगों और जुआ खेल रहे युवकों में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम ने मौके पर कई लोगों को खदेड़ा तथा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों से पूछताछ की.

 

अभियान के दौरान शराब की बोतलें और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी जब्त की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने, जुआ और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई. कांके थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित रूप से छापेमारी अभियान जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही