Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : आदित्यपुर में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध निर्माण व चबूतरे ध्वस्त

अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त पारुल सिंह खुद मौके पर मौजूद रहीं और पूरी कार्रवाई की निगरानी करती रहीं. तेज धूप और गर्मी के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार अभियान चलाया.
Advertisement
Advertisement
अवैध निर्माणों को तोड़ती जेसीबी.

Saraikela : आदित्यपुर नगर निगम व जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को आदित्यपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर डटे रहे और कई जगहों पर अवैध कब्जों को हटाया गया. अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया.

 

अभियान की शुरुआत ईमली चौक सर्विस लेन से हुई. इसके बाद टीम पान दुकान चौक, आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक होते हुए आशियाना चौक तक पहुंची. इस दौरान सड़क और सर्विस लेन पर अवैध रूप से बनाए गए सीमेंटेड फर्श, चबूतरे और अन्य अस्थायी एवं स्थायी निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया. प्रशासन का कहना है कि इन अवैध निर्माणों की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था और लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी.

 

 

अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त पारुल सिंह खुद मौके पर मौजूद रहीं और पूरी कार्रवाई की निगरानी करती रहीं. तेज धूप और गर्मी के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार अभियान चलाया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, ट्रैफिक थाना प्रभारी राजू, गम्हरिया अंचल निरीक्षक समेत अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

 

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि सड़क और सर्विस लेन पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और आम लोगों की सुविधा के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही