Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : बेकाबू ट्रक ने मैजिक वाहन को मारी टक्कर, फिर डिवाइडर व सीमेंट मिक्सर से भिड़ा

ट्रक (नंबर WB 11B-8695) कोलकाता से सामान लेकर आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सरायकेला इलाके में ट्रक ने एक मैजिक पैसेंजर वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और ट्रक का पीछा करने लगे.
Advertisement
Advertisement
इसी ट्रक ने सड़क पर मचाया तांडव.

Saraikela : सरायकेला में एक बेकाबू ट्रक (LPT) ने मंगलवार को सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. ट्रक ने पहले एक मैजिक पैसेंजर वाहन को टक्कर मार दी. इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर वाहन में जा भिड़ा.

 

जानकारी के अनुसार, ट्रक (नंबर WB 11B-8695) कोलकाता से सामान लेकर आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सरायकेला इलाके में ट्रक ने एक मैजिक पैसेंजर वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और ट्रक का पीछा करने लगे. लोगों को पीछा करते देख चालक ने वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी.

 

 

भागने के दौरान ट्रक पहले सड़क के डिवाइडर से टकराया. इसके बाद सामने से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर वाहन से सीधे भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि LPT वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

हादसे में मैजिक पैसेंजर वाहन पर सवार एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. वहीं LPT चालक बाल-बाल बच गया. चालक ने बताया कि वह कोलकाता से माल लेकर आ रहा था और अचानक वाहन अनियंत्रित हो जाने से हादसा हो गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही