Search

 
 
 

JSSC पारा शिक्षक भर्ती: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 4 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

Ranchi News: अभ्यर्थी 4 नवंबर की मध्य रात्रि तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. परीक्षा शुल्क का भुगतान और फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर निर्धारित की गई है. वहीं, आवेदन पत्र में सुधार के लिए 7 से 9 नवंबर तक का समय दिया गया है.
 
पारा शिक्षक भर्ती

Ranchi News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. विज्ञापन संख्या 04/2026 और 05/2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब रजिस्ट्रेशन के लिए 4 नवंबर 2026 तक का समय मिलेगा.

 

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 4 नवंबर की मध्य रात्रि तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. परीक्षा शुल्क का भुगतान और फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर निर्धारित की गई है. वहीं, आवेदन पत्र में सुधार के लिए 7 से 9 नवंबर तक का समय दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:

आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधन अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने नाम, जन्म तिथि, ई-मेल और मोबाइल नंबर को छोड़कर आवेदन की अन्य प्रविष्टियों में बदलाव कर सकेंगे.

 

JSSC ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है. आयोग के अनुसार, बढ़ी हुई अवधि में भी आवेदन पूरी तरह नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है. ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना रजिस्ट्रेशन, शुल्क भुगतान और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही