Patna News: बिहार में सरकारी शिक्षकों के मनचाहा ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए नवंबर महीने में आवेदन लिए जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह में ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए विंडो खुल सकता है. ऐसे में छठ महापर्व के बाद शिक्षकों को उनके मनचाहे जिले में ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बिहार के साढ़े तीन लाख शिक्षक तबादले के लिए आवेदन करेंगे.
इसे भी पढ़ें:
उल्लेखनीय है कि बिहार में विधान परिषद के चुनाव होने वाले हैं. आदर्श आचार संहित की वजह से 30 अक्टूबर तक शिक्षकों के तबादले पर रोक लगी है. ऐसा माना जा रहा है कि एमएलसी चुनाव में शिक्षक अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन चुनाव के दौरान उनके ट्रांसफर-पोस्टिंग से चुनाव प्रभावित हो सकता है. इसलिए तबादले की प्रक्रिया रोक दी गई थी.
शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी. लेकिन बिहार विधान परिषद चुनाव की वजह से ही टाल दी गई. इससे पहले 17 सितंबर से ट्रांसफर के लिए आवेदन दिए जाने की तारीख तय की गई थी. लेकिन अलग-अलग जिलों में आई बाढ़ की वजह से प्रक्रिया रोक दी गई थी. अब नवंबर महीने में प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

