Search

 
 
 

RTE में सीटों से ज्यादा आवेदन, 1499 बच्चों की किस्मत अब लॉटरी से होगी तय

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के तहत निजी स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन को लेकर रांची में इस बार प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है. उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन आने के कारण अब बच्चों का चयन कंप्यूटरीकृत लॉटरी से किया जाएगा.
 

Ranchi: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के तहत निजी स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन को लेकर रांची में इस बार प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है. उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन आने के कारण अब बच्चों का चयन कंप्यूटरीकृत लॉटरी से किया जाएगा.

 

जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के 117 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कुल 1161 सीटें आरक्षित हैं, जबकि पोर्टल rteranchi.in के माध्यम से 1499 आवेदन प्राप्त हुए हैं. खास बात यह है कि अभिभावकों ने 3908 सीटों को प्राथमिकता के रूप में चुना है, जिससे प्रक्रिया और भी प्रतिस्पर्धी हो गई है.

 

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 23 मार्च को समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.  सभी आवेदनों में जमा प्रमाण-पत्रों की जांच 26 मार्च तक हर हाल में पूरी की जाए. यह सत्यापन अनुमंडल, प्रखंड, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन किया जा रहा है.

 

 

जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कंप्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा. इसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी. जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पोर्टल पर आवेदन की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही