Lagatar Desk : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (CHSL) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 7 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक है. वहीं ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक किया जा सकेगा.आवेदन पत्र में सुधार के लिए 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी. इस दौरान अभ्यर्थी निर्धारित सुधार शुल्क का भुगतान कर आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे.
SSC CHSL 2026 की टियर-1 और टियर-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी. आयोग ने फिलहाल दोनों चरणों की परीक्षा तिथि को लेकर कोई निर्धारित कार्यक्रम जारी नहीं किया है.आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी आयोग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003093063 पर संपर्क कर सकते हैं. उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

