Search

JSSC इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन शुरू, आयोग ने बढ़ाई अंतिम तिथि

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक तकनीकी सुधार के कारण आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों में संशोधन किया है.
 
JSSC

पहले आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई से 19 अगस्त 2026 तक निर्धारित थी. अब संशोधित कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू होकर 4 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक किए जा सकेंगे.

इसके अलावा परीक्षा शुल्क का भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक निर्धारित की गई है.

वहीं, आवेदन पत्र में किसी भी त्रुटि के सुधार (Correction Window) के लिए 6 सितंबर से 8 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक का समय दिया गया है.

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, स्थानीय निवासी, दिव्यांगता सहित सभी पात्रता शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें. साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी आवश्यक वैध प्रमाण-पत्र अपने पास उपलब्ध रखना सुनिश्चित करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही