Search

 
 
 

UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 28 अक्टूबर से पहले कर लें आवेदन

New Delhi :  इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी इस दिन रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.
 
यूजीसी नेट
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर
  • 2 से 4 नवंबर तक कर सकेंगे फॉर्म में करेक्शन
  • 87 विषयों की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक

New Delhi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से आयोजित होने वाली यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. 

 

इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता निर्धारित की जाएगी. परीक्षा देशभर में 87 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें

 

28 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी इस दिन रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

 

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. प्रत्येक अभ्यर्थी को एक ही आवेदन फॉर्म जमा करना होगा. परीक्षा शुल्क भुगतान करने की भी अंतिम तिथि भी 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है. निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी 29 से 31 अक्टूबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे.

 

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

नोटिफिकेशन के अनुसार, सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं सामान्य-EWS और ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है. 

 

वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर श्रेणी के अभ्यर्थियों को 325 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है.

 

2 से 4 नवंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका

अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती है तो उसे 2 से 4 नवंबर तक सुधारा जा सकता है. अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है. यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2026 का आयोजन 14 से 19 दिसंबर के बीच किया जाएगा. परीक्षा किस शहर में होगी और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी. 

 

परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in पर देख सकते हैं. इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और ईमेल ugcnet@nta.ac.in  के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है. 

 

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को सावधानी पूर्वक पढ़ने और उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही