Search

 
 
 

सत्ता से दूर कांग्रेस आंदोलन के जरिए मीडिया में रहना चाहती है :  बाबूलाल मरांडी

Dhanbad News :  मरांडी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस आंदोलन के जरिए देश में अराजकता फैलाना चाहती है. दावा किया कि बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा समेत कई राज्यों से पहले ही कांग्रेस का पतन हो चुका है.
 
बाबूलाल मरांडी
  • बाबूलाल ने राहुल-प्रियंका पर साधा निशाना

Dhanbad News :  झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के गुरुवार शाम धनबाद सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन पर तीखा हमला बोला.

 

मरांडी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस आंदोलन के जरिए देश में अराजकता फैलाना चाहती है. दावा किया कि बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा समेत कई राज्यों से पहले ही कांग्रेस का पतन हो चुका है.

 

इसे भी पढ़ें

 

भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि जब इन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में नहीं आ पा रही थी, तब न तो ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त थे और न ही नरेंद्र मोदी पीएम या अमित शाह देश के गृह मंत्री थे. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को पता है कि वह सत्ता में वापसी नहीं कर सकती, इसलिए वह आंदोलन के जरिए मीडिया में बने रहना चाहती है.

 

बाबूलाल ने कांग्रेस के आंदोलन को राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया. (पढ़ें...20 की पानी की बोतल 50 रुपये में बेचना पड़ा भारी, पटना के सिनेपोलिस थिएटर व कोका-कोला पर लगा 85 हजार जुर्माना)

 

सीजेपी को लेकर भी तीखी टिप्पणी

सीजेपी के आंदोलन को लेकर भी बाबूलाल मरांडी ने तीखी टिप्पणी की. उन्होंने सीजेपी की तुलना माओवादी और नक्सली विचारधारा से करते हुए आरोप लगाया कि यह संगठन माओवादी विचारधारा पर चलता है.

 

मरांडी ने कहा कि देश की जनता सीजेपी को समझ चुकी है. उन्होंने संगठन से जुड़े लोगों को उद्दंड बताते हुए दावा किया कि जनता ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगी और विरोध करेगी. भाजपा नेता के इस बयान से राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही