Ranchi : JPSC-JSSC आंदोलन के दौरान सीएम का पुतला दहन करने को लेकर दर्ज प्राथमिकी के आरोपी कुणाल सिंह और चितरंजन सिंह को अदालत से अग्रिम जमानत मिल गयी है. दोनों के खिलाफ रांची के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के मुताबिक, सीएम का पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कथित रुप से एक झामुमो समर्थन भीड़ में घुस गया था. उसने सीएम का पुतला छीन लिया था. इस दौरान छात्र उत्तेजित हो गए थे. छात्रों ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट की थी. इसके अलावा पुलिस के साथ भी छात्रों की झड़प हुई थी.
शहीद चौक के पास हुई झड़प की घटना के बाद पुलिस ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी. प्राथमिकी में छात्र नेता कुणाल सिंह, चितरंजन सिंह समेत करीब दर्जन भर लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.
इस मामले में पुलिस सभी को गिरफ्तार करने की कोशिश में थी. इस बीच कुणाल सिंह व चितरंजन सिंह ने अदालत में अर्जी देकर अग्रिम जमानत की मांग की. जिसे गुरूवार को अदालत ने अनुमति दे दी.

