Search

 
 
 

झारखंड पुलिस शिक्षा कोष से सहायता के लिए आवेदन आमंत्रित,  अंतिम तारीख 31 मार्च

झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से सत्र 2025–26 के लिए शिक्षा कोष से सहायता राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस बारे में पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से पत्र जारी कर सभी संबंधित इकाइयों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
 

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से सत्र 2025–26 के लिए शिक्षा कोष से सहायता राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस बारे में पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से पत्र जारी कर सभी संबंधित इकाइयों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.


जारी आदेश के अनुसार झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बच्चों के लिए शिक्षा कोष से सहायता प्रदान की जाएगी. इसके तहत केवल एक बच्चे के लिए आवेदन किया जा सकेगा, जिसमें पुत्र के लिए कक्षा-11 या उससे ऊपर तथा पुत्री के लिए कक्षा-8 या उससे ऊपर में अध्ययनरत होना अनिवार्य है.

 


निर्देश में कहा गया है कि निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर 31 मार्च 2026 तक पुलिस मुख्यालय  रांची में उपलब्ध कराना होगा. निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. आवेदन पत्र में सभी आवश्यक बिंदुओं को पूर्ण रूप से भरना अनिवार्य होगा.


पुलिस मुख्यालय ने सभी SSP, SP तथा संबंधित शाखाओं को निर्देश दिया है कि योग्य पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए समय सीमा के भीतर आवेदन भेजना सुनिश्चित करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही