Search

 
 
 

जनजातीय विषयों के पांच PG डिप्लोमा कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन शुरू

Ranchi News :यह सूचना झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान (TRI) ने जारी की है
 
फाइिल फोटो

Ranchi News : जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए TribeX 1-Year Hybrid Post Graduate Diploma Programme के तहत पांच पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. 

 

यह सूचना झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान (TRI) ने जारी की है.इन पांच पाठ्यक्रमों में Tribal Language: Santali (Ol Chiki), Museology and Tribal Museum Management, Tribal Culture and Arts, Sustainable Tribal Culture-Based Livelihood Practices और Tribal Textiles शामिल हैं.

 

नामांकन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (10+2+3) होना जरूरी है. प्रत्येक पाठ्यक्रम में अधिकतम 25 सीटें निर्धारित हैं. नामांकन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा.

 

यह एक वर्षीय हाइब्रिड पाठ्यक्रम है, जिसमें कुल 40 क्रेडिट और दो सेमेस्टर होंगे. दूसरे सेमेस्टर में एक महीने की अनिवार्य व्यावहारिक इंटर्नशिप या प्रशिक्षण भी शामिल है. पाठ्यक्रम संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (SSVU), वाराणसी से संबद्ध है और यूजीसी के मानकों के अनुरूप है.

 

पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्लेसमेंट में सहायता भी दी जाएगी. साथ ही विश्वविद्यालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से संयुक्त डिजिटल पीजी डिप्लोमा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. प्रत्येक पाठ्यक्रम की फीस 7,500 रुपये है. इसमें पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 2,500 रुपये और दूसरे सेमेस्टर के लिए 4,500 रुपये तथा 500 रुपये परीक्षा शुल्क शामिल है. 

 

इसके अलावा एक बार SAMARTH पोर्टल शुल्क 200 रुपये अलग से देना होगा. अनुसूचित जनजाति (ST) के ऐसे विद्यार्थियों की नामांकन फीस, जो शुल्क जमा करने में सक्षम नहीं हैं, उनकी फीस की प्रतिपूर्ति TRI की ओर से की जाएगी.

 

इच्छुक उम्मीदवार SSVU SAMARTH Portal (ssvvadm.samarth.edu.in) या TribeX Portal (tribexdigital.org.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. विस्तृत जानकारी www.trijharkhand.in पर उपलब्ध है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही