Search

रांची विश्वविद्यालय से ओरिजिनल डिग्री सर्टिफिकेट के लिए अब ऑनलाइन आवेदन

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने मूल डिग्री प्रमाणपत्र (Original Degree Certificate) प्राप्त करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रमाणपत्र के लिए आवेदन विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से करना होगा. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को www.ranchiuniversity.ac.in वेबसाइट पर जाकर Student Facility मेन्यू में उपलब्ध Apply for online Degree Certificate विकल्प चुनना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा.
 
अधिसूचना के अनुसार नए आवेदकों को पहले Sign Up कर पंजीकरण करना होगा और पासवर्ड कम से कम 8 अक्षरों का रखना होगा. पंजीकरण के बाद यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन किया जा सकेगा. आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भुगतान प्रमाण और आवेदन पत्र की प्रति परीक्षा विभाग, रांची विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी.

यदि किसी छात्र को ऑनलाइन आवेदन में कठिनाई होती है, तो वह वित्त पदाधिकारी से अनुमति लेकर पीएनबी, रांची विश्वविद्यालय परिसर शाखा के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन भी जमा कर सकता है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही