Search

दो महीने के अंदर को-ऑपरेटिव बैंक के CEO की करें नियुक्तिः कृषि मंत्री

Ranchi: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को को-ऑपरेटिव बैंक, आरबीआई और नाबार्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मंत्री ने को-ऑपरेटिव बैंक में रिक्त पड़े सीइओ पद को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने को-ऑपरेटिव बैंक के सीइओ की नियुक्ति अगले दो माह में पूर्ण करने का निर्देश दिया.
 
बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने को-ऑपरेटिव बैंक के द्वारा लैंप्स पैक्स के माध्यम से केसीसी वितरण की वर्तमान जानकारी ली. केसीसी के मामले में मंत्री ने लैंप्स-पैक्स के साथ-साथ को-ऑपरेटिव बैंक के द्वारा सीधे तौर पर लैंप्स पैक्स के सदस्यों को लोन का लाभ देने का निर्देश दिया. 

इसके लिए को-ऑपरेटिव बैंक अपने बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास करेगा. ऐसा करने से KCC के लाभुकों की संख्या में इजाफा होने के साथ योजना को गति मिलेगी. बैठक में विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्धिख पी, विशेष सचिव प्रदीप हजारे, निबंधक शशि रंजन, नाबार्ड के सीजीएम, आरबीआई के अधिकारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही