Search

 
 
 

Hazaribagh News: BSNL दूरसंचार सलाहकार समिति में 5 सदस्यों की नियुक्ति

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा अनुशंसित नामों में से पांच व्यक्तियों को बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति (टेलीकॉम एडवाइजरी कमिटी- टीएसी) का सदस्य नामित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा अनुशंसित नामों में से पांच व्यक्तियों को बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति (टेलीकॉम एडवाइजरी कमिटी- टीएसी) का सदस्य नामित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस संबंध में मंत्रालय की ओर से 27 जुलाई 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया. 

इसे भी पढ़ें: 

मंत्रालय के पत्र के अनुसार सांसद मनीष जायसवाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र से योग्य व्यक्तियों के नाम समिति के लिए भेजे थे. विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप उनकी अनुशंसा पर पांच सदस्यों का चयन कर उन्हें टीएसी सदस्य के रूप में नामित किया गया है. 

Uploaded Image

दूरसंचार सलाहकार समिति के नये 5 सदस्य

नामित सदस्यों में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा मंडल निवासी योगेश कुमार दांगी, घाटो मंडल के निवासी रणधीर कुमार सिंह और हजारीबाग जिले के चौपारण मंडल निवासी राजेंद्र कुमार चंद्रवंशी (सिंह), पदमा मंडल निवासी सुरेंद्र प्रसाद करौंच और केरेडारी मंडल निवासी महेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं. 

 

सांसद मनीष जायसवाल ने सभी नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे दूरसंचार सेवाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से समिति के समक्ष रखेंगे तथा बीएसएनएल की सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही