Search

 
 
 

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति लंबित, बाबूलाल ने सीएम को लिखा पत्र

Ranchi News : बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से मुख्य सूचना आयुक्त के चयन के लिए संबंधित समिति की बैठक तत्काल बुलाने की मांग की है. उन्होंने नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और राज्य सूचना आयोग में अपीलों एवं शिकायतों की नियमित सुनवाई शुरू कराने का आग्रह किया है. साथ ही उन्होंने इन सभी कार्यों की स्पष्ट समयसीमा बताने को कहा है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक नहीं होने और राज्य सूचना आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से मुख्य सूचना आयुक्त के चयन के लिए संबंधित समिति की बैठक तत्काल बुलाने की मांग की है. उन्होंने नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और राज्य सूचना आयोग में अपीलों एवं शिकायतों की नियमित सुनवाई शुरू कराने का आग्रह किया है. साथ ही उन्होंने इन सभी कार्यों की स्पष्ट समयसीमा बताने को कहा है.

 

पत्र में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में सवाल किया था. बैठक में मंत्री हफीजुल हसन भी मौजूद थे. मरांडी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने नियुक्ति जल्द करने का आश्वासन दिया था.

 

उन्होंने कहा कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के बाद भी मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली है. इसके कारण आयोग में सुनवाई का काम शुरू नहीं हो पाया है. ऐसे में अपील और शिकायतों पर सुनवाई का इंतजार कर रहे नागरिकों को नियुक्तियों का लाभ कैसे मिलेगा.

 

मरांडी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर भरोसा करके नियुक्ति संबंधी अनुशंसा पर सहमति दी थी और हस्ताक्षर किए थे. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार समय पर आयोग को पूरी तरह कार्यशील नहीं करती है, तो जनता को अपने अधिकारों के लिए दोबारा अदालत का दरवाजा क्यों खटखटाना पड़े.


उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार नागरिकों को सरकारी कामकाज से जुड़ी जानकारी मांगने का अधिकार देता है. आयोग में सुनवाई नहीं होने से यह अधिकार व्यवहार में प्रभावित हो रहा है. कई मामलों में समय पर सूचना नहीं मिलने से उसका उद्देश्य भी समाप्त हो जाता है. मरांडी ने मुख्यमंत्री से समयबद्ध कार्रवाई कर आयोग का कामकाज जल्द शुरू कराने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही