Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में नए केंद्रीय कारा के लिए 23.68 एकड़ जमीन अधिग्रहण को मंजूरी, 9.76 करोड़ स्वीकृत

झारखंड सरकार ने देवघर में नए केंद्रीय कारा (जेल) के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के तहत 23.68 एकड़ रैयती भूमि के अधिग्रहण के लिए 9,76,38,039 रुपये (करीब 9.76 करोड़) की राशि मंजूर की गई है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : झारखंड सरकार ने देवघर में नए केंद्रीय कारा (जेल) के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के तहत 23.68 एकड़ रैयती भूमि के अधिग्रहण के लिए 9,76,38,039 रुपये (करीब 9.76 करोड़) की राशि मंजूर की गई है.

 

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार देवघर जिले में नए केंद्रीय कारा के निर्माण के लिए पहले से 27.28 एकड़ जमीन पर चारदीवारी का निर्माण किया जा चुका है. परियोजना को पूरा करने के लिए अतिरिक्त 25 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई गई थी. प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद मोहानपुर अंचल क्षेत्र के मौजा नादिपकड़िया और मौजा कनकनीडीह की जमीन का चयन किया गया.

 

जमीन अधिग्रहण के लिए चयनित 25 एकड़ में से 23.68 एकड़ रैयती भूमि और 1.32 एकड़ गैरमजरूआ भूमि शामिल है. रैयती भूमि के अधिग्रहण के लिए अनुमानित मुआवजा राशि 9.76 करोड़ रुपये तय की गई है.

 

सरकार के आदेश के अनुसार यह राशि राज्य योजना के तहत निर्धारित मद से जारी की जाएगी. राशि की निकासी सचिवालय कोषागार, प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा (रांची) से की जाएगी और भुगतान की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है. रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान आवश्यक पहचान और प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही